1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घाटी में प्रस्तावित रैली से पहले अलगाववादी नेता मसर्रत आलम गिरफ्तार

घाटी में प्रस्तावित रैली से पहले अलगाववादी नेता मसर्रत आलम गिरफ्तार

 Written By: Manzoor Mir
 Published : Apr 17, 2015 09:25 am IST,  Updated : Apr 17, 2015 01:22 pm IST

श्रीनगर: केंद्र सरकार के दबाव के बाद जम्मू-कश्मीर की मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ रुख कड़ा कर लिया है।  श्रीनगर में पुलिस ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

अलगाववादी नेता मसर्रत...- India TV Hindi
अलगाववादी नेता मसर्रत आलम गिरफ्तार

श्रीनगर: केंद्र सरकार के दबाव के बाद जम्मू-कश्मीर की मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ रुख कड़ा कर लिया है।  श्रीनगर में पुलिस ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कल ही सैयद अली शाह गिलानी के साथ नजरबंद किया गया था।

दरअसल, मसर्रत आज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के साथ मिलकर पुलवामा जिले के त्राल में एक रैली करने वाले थे।

आज सुबह गिरफ़्तारी से पहले मसर्रत ने कहा, गिलानी और मुझे नजरबंद रखा है... उनका मकसद है 'त्राल चलो' के प्रोग्राम को नाकाम बनाया जाए...हम तो जिहाद जारी रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत