1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा लेकिन कोई छुट्टी नहीं

सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा लेकिन कोई छुट्टी नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2015 11:42 am IST,  Updated : Jul 28, 2015 11:42 am IST

नई दिल्ली: सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के सम्मान में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है लेकिन इस दौरान कोई छुट्टी नहीं होगी। एक अधिकारिक बयान में कहा गया

सात दिवसीय राजकीय शोक...- India TV Hindi
सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा लेकिन कोई छुट्टी नहीं

नई दिल्ली: सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के सम्मान में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है लेकिन इस दौरान कोई छुट्टी नहीं होगी। एक अधिकारिक बयान में कहा गया है, दिवंगत हस्ती के सम्मान में 27 जुलाई 2015 से दो अगस्त 2015 तक संपूर्ण भारत में सात दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा। हालांकि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे और छुट्टी की कोई घोषणा नहीं की गई है।

राजकीय शोक के दौरान देशभर में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित फहराया जाता है। इसमें कहा गया कि राजकीय सम्मान के साथ किए जाने वाले अंतिम संस्कार की तिथि, समय और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। कलाम का आईआईएम शिलांग में व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पड़ने से कल निधन हो गया। वह अक्तूबर में 84 वर्ष के होने वाले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत