1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली: वजीराबाद में ट्रक से टक्‍कर के बाद पलटी DTC बस, सुबह 6 बजे हुआ हादसा, कई घायल

दिल्‍ली: वजीराबाद में ट्रक से टक्‍कर के बाद पलटी DTC बस, सुबह 6 बजे हुआ हादसा, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2018 07:53 am IST,  Updated : Oct 17, 2018 08:05 am IST

दिल्‍ली के वजीराबाद में बुधवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक में टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी तेज थी कि हादसे में बस पलट गई।

Bus Accident- India TV Hindi
Bus Accident

दिल्‍ली के वजीराबाद में बुधवार सुबह एक DTC बस और ट्रक में टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी तेज थी कि हादसे में DTC की लो फ्लोर मार्कोपोलो बस पलट गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह 6 बजे घटी। यहां वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे DTC  की यात्री बस को ट्रक ने तेज टक्‍कर मार दी। इस टक्‍कर के चलते बस पलट गई, जिसे इसमें बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आ गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत