1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

ओडिशा: स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2017 06:06 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 06:06 pm IST

ओडिशा के बारिपदा जिले में 3 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गुरुवार को एक स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया।

Sexual Harassment | PTI- India TV Hindi
Sexual Harassment | PTI

बारिपदा: ओडिशा के बारिपदा जिले में 3 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गुरुवार को एक स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बादशाही इलाके में सरकार द्वारा संचालित मरकुंडी स्कूल के 59 वर्षीय प्रमुख ने नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने मोबाइल फोन पर अश्लील चीजें दिखाकर तीनों लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। बेटानाती के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) धीरेन चंद्र नंदा ने बताया कि जब घटना सामने आई तो पीड़ितों के माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में दाखिल हो गए और आरोपी प्रिंसिपल की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें:

छात्राओं के माता-पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नंदा ने बताया कि आरोपी को बेटानाती की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत