1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी डॉट कॉम पर शादी का झांसा देकर करता था यौन उत्पीड़न!

शादी डॉट कॉम पर शादी का झांसा देकर करता था यौन उत्पीड़न!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2015 03:17 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 02:21 pm IST

नई दिल्ली: एक मेट्रोमोनियल साइट पर लड़कियों से संपर्क करके उनको शादी का झांसा देकर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साउथ दिल्ली के साकेत थाने की पुलिस ने एक ऐसे ही

शादी डॉट कॉम पर शादी का...- India TV Hindi
शादी डॉट कॉम पर शादी का झांसा देकर करता था यौन उत्पीड़न

नई दिल्ली: एक मेट्रोमोनियल साइट पर लड़कियों से संपर्क करके उनको शादी का झांसा देकर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साउथ दिल्ली के साकेत थाने की पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर ग्रेजुएट ठग को गिरफ्तार किया है।

मनोज मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी हाईफाई प्रोफाईल बनाकर भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेता और फिर उनसे पैसे तो ठगता ही था साथ ही साथ शादी का झांसा देकर उनसे रेप भी करता था।

मनोज शादी डॉट कॉम पर जाल फैलाता था और जैसे ही किसी लड़की पक्ष का फोन आता तो अपने साथी के जरिए पिता बनकर उनसे बात करवाता और फिर खुद धीरे-धीरे लड़कियों से बातचीत कर बहुत ही जल्द नज़दीकी बना लेता था।

साकेत की रहने वाली एक लड़की को मनोज बीती 18 सितंबर कंट्री इन नाम के आलीशान होटल में बुलाया। पहले सस्ता सामान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपए कैश ले लिए और फिर लड़की को बहला-फुसला कर उसका ए.टी.एम. कार्ड भी ले लिया साथ ही लड़की के साथ शादी का झांसा देकर रेप भी कर डाला लेकिन जब यह शातिर दिल्ली से वापस बैंगलौर गया तो इसने अपना मोबाईल बंद कर लिया और एक लाख दस हजार रुपए भी ए.टी.एम. से निकाल लिए।

पीडित लड़की ने साकेत थाने में चीटिंग और रेप का मामला दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरु की और फिर इलैक्ट्रोनिक्स सर्विलांस के जरिए जांच की तो पाया कि आरोपी बैंगलोर में है जिसके बाद बैंगलोर पुलिस की मदद से शातिर ठग को धर दबोचा।

पुलिस ने अपनी तफ्तीश में पाया कि इस शातिर ठग ने पहले भी इसी तरह से बैंगलोर में कई भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनसे काफी रुपए तो एंठे ही हैं साथ ही उन लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपना शिकार भी बनाया है।

साकेत थाने की पुलिस ने अभी इसे 4 दिन की रिमांड पर लिया है, साथ ही पुलिस का मानना है कि दिल्ली और बेंगलोर में भी जो भी वारदात किया है उनकी तफ्तीश भी की जा रही है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत