1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BBC रेडियो के शो पर PM मोदी को दी गई गाली, मां के लिए की अभद्र टिप्पणी

BBC रेडियो के शो पर PM मोदी को दी गई गाली, मां के लिए की अभद्र टिप्पणी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 05:18 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 05:18 pm IST

बीबीसी रेडियो स्टेशन पर एक कार्यक्रम में पंजाबी भाषा में एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र टिप्पणी की है।

BBC रेडियो स्टेशन पर प्रधानमंत्री की मां के लिए की गई अभद्र टिप्पणी- India TV Hindi
BBC रेडियो स्टेशन पर प्रधानमंत्री की मां के लिए की गई अभद्र टिप्पणी Image Source : BBC WEBSITE

नई दिल्ली: भारत विरोधी ताकतों द्वारा लगातार ही विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी तमाम नीतियों का विरोध किया जाता है। इंग्लैंड सहित कुछ अन्य देशों में मोदी सरकार के कड़े रुख से खिसियाकर कुछ भारत विरोधी भारतीय दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन इस बार विदेशों में बैठे भारत विरोधियों ने अपनी कुंठा दिखाने के लिए नीच काम किया है।

 
बीबीसी रेडियो स्टेशन पर एक कार्यक्रम में पंजाबी भाषा में एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र टिप्पणी की है। हैरानी की बात यह रही कि बीबीसी रेडियो स्टेशन पर कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रजेंटर ने भी इस टिप्पणी को ऑन एयर होने दिया, उस टिप्पणी को कट नहीं किया गया।

बीबीसी रेडियो स्टेशन पर BBC Asian Network's Big Debate के नाम से ऑन एयर होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मां के लिए अभद्र टिप्पणी की गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। बीबीसी रेडियो स्टेशन पर यह कार्यक्रम 1 मार्च को 10:53 बजे ऑन एयर हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत