आखिर क्लासरूम क्यों बना वॉररूम ?
क्लासरूम में जिस लड़के को निशाना बनाया गया उसका नाम विशाल है। विशाल पर डंडों से बुरी तरह वार किया गया है और उसके सिर पर भी गहरी चोट आई है। विशाल हमला करने वाले लड़कों को पहचानता है। हमलावरों ने निजी दुश्मनी में विशाल को क्लास में घुसकर सबक सीखाया।
इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराइ गई है लेकिन इसके बावजूद घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी बदमाश को गिरफ्तार नही कर पाई है। दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद कॉलेज प्रशासन और कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।