1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाक मैच रद्द हो: शांता कुमार

धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाक मैच रद्द हो: शांता कुमार

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2016 07:37 am IST,  Updated : Feb 28, 2016 07:37 am IST

BJP के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी धर्मशाला मेंं 19 मार्च को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले T-20 क्रिकेट विश्व कप के मैच को रद्द करने की मांग करने वालों में शामिल हो गए हैं।

india and pakistan- India TV Hindi
india and pakistan

शिमला: BJP के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी धर्मशाला मेंं 19 मार्च को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले T-20 क्रिकेट विश्व कप के मैच को रद्द करने की मांग करने वालों में शामिल हो गए हैं। ये लोग पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए राज्य के दो सैनिकों के सम्मान के रूप में इस मैच को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है, हिमाचल प्रदेश साहसी सैनिकों की भूमि है और पठानकोट आतंकवादी हमले में शहीद हुए दो सैनिक इसी क्षेत्र के थे, और उनका स्मारक मैच वाले स्टेडियम से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीदों और सैनिकों के सम्मान के रूप में भारत-पाक क्रिकेट मैच को रद्द कर देना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत