नई दिल्ली: अंडरवर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम के सरेंडर करने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पूर्व सीबीआई ज्वाइंट डायरेक्टर शांतनु सेन ने इंडिया टीवी को बताया कि, 'दाऊद सभी आरोपों से बरी होने की शर्त पर सरेंडर करना चाहता था। लेकिन सीबीआई ने शर्त मानने से इनकार कर दिया।'
शांतनु सेन ने नीरज कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि भारत आना चाहता था दाऊद।
सेन के मुताबिक, दाऊद चाहता था कि उसे बाकी केस से बरी किया जाए और लिखित समझौता हो।
इससे पहले, दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण के दावे का खंडन करते हुए तत्कालीन सीबीआई निदेशक विजय रामा राव ने कहा था कि, 'दाऊद ने सरेंडर की कोई पेशकश नहीं की थी।’
शनिवार को दिल्ली के पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार ने अंडरवर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम के सरेंडर करने के मामले में खुलासा किया था कि दाऊद सरेंडर करने को तैयैर था। पर बाद में वे अपने दावे से पलट गए थे।