1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी आज प्रदान करेंगे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 'शांति स्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार'

प्रधानमंत्री मोदी आज प्रदान करेंगे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 'शांति स्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2019 07:23 am IST,  Updated : Feb 28, 2019 07:23 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार' प्रदान करेंगे।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : FILE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 'शांति स्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार' प्रदान करेंगे। नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में होने जा रहे इस प्रतिष्ठित समारोह में वर्ष 2016, 2017 और 2018 के लिए पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद वे सभा को संबोधित भी करेंगे। 

बता दें कि यह पुरस्‍कार भारतीय विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के संस्‍थापक निदेशक डॉ.शांति स्‍वरूप भटनागर के नाम से प्रदान किए जाते हैं। प्रत्‍येक साल ये पुरस्‍कार वि‍ज्ञान एवं प्रोद्योगिकी से जुड़े विभिन्‍न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत