1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया एप लांच किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया एप लांच किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 06:55 pm IST

इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के भारत में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के विजन को आगे बढ़ाना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया एप लांच किया - India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया एप लांच किया  Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अपनी तरह के पहले मोबाइल एप्लीकेशन ‘खेलो इंडिया एप’ को जारी किया जो कि देश में खेलों और फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने से संबंधित है। 

साई ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत इस एप्लीकेशन को तैयार किया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के भारत में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के विजन को आगे बढ़ाना है। 

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘‘भारत ने खेलों की दिशा में आज लंबी छलांग लगायी है। यह एप्लीकेशन देश में फिटनेस और खेल के पहलू के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इससे छोटी उम्र में प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने में मदद मिलेगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल