1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शरद यादव का नीतीश कुमार पर कटाक्ष- 13 साल में एक कारखाना नहीं लगा पाए अब जापान जा रहे हैं

शरद यादव का नीतीश कुमार पर कटाक्ष- 13 साल में एक कारखाना नहीं लगा पाए अब जापान जा रहे हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2018 07:13 am IST,  Updated : Feb 22, 2018 07:13 am IST

नीतीश कुमार चार दिनों की जापान यात्रा पर है जहां उन्होंने बिहार में निवेश करने का अनुरोध किया है।

जदयू के पूर्व नेता शरद...- India TV Hindi
जदयू के पूर्व नेता शरद यादव। Image Source : PTI

कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव इन दिनों उन पर ही निशाना साध रहे हैं। जापान दौरे पर गए नीतीश पर कटाक्ष करने का कोई मौका शरद यादव हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए शरद यादव ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश को राज करते हुए 13 साल हो गए इस दौरान राज्य में एक कारखाना नहीं लगा और अब वह जापान जा रहे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शरद ने केंद्र और राज्य सरकार को विभिन्न मामलों पर जमकर घेरा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार घोटाला करने वाले एक भी शख्स को नहीं पकड़ पाई है और लोग बैंक से पैसा लेकर विदेश जा रहे हैं। 

बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए शरद ने कहा कि बिहार के 11 करोड़ लोगों के विश्वास को नीतीश कुमार ने ठेस पहुंचाया है। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कई लोग मुझे राज्यसभा जाने को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, परंतु मैंने कई बार राज्यसभा के ऑफर ठुकराया है।"  उल्लेखनीय है कि नीतीश इन दिनों जापान यात्रा पर हैं। मंगलवार को नीतीश ने 'निवेश प्रोत्साहन संगोष्ठी' को संबोधित करते हुए लोगों से बिहार में निवेश करने का अनुरोध किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत