1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शरजील ने भ्रामक और भड़काऊ पर्चे मस्जिदों में बंटवाए थे, वसंत कुंज के फ्लैट से लैपटॉप बरामद

शरजील ने भ्रामक और भड़काऊ पर्चे मस्जिदों में बंटवाए थे, वसंत कुंज के फ्लैट से लैपटॉप बरामद

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jan 31, 2020 09:39 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 09:39 pm IST

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चल रही जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

शरजील ने भ्रामक और भड़काऊ पर्चे मस्जिदों में बंटवाए थे, वसंत कुंज के फ्लैट से लैपटॉप बरामद- India TV Hindi
शरजील ने भ्रामक और भड़काऊ पर्चे मस्जिदों में बंटवाए थे, वसंत कुंज के फ्लैट से लैपटॉप बरामद

नई दिल्ली: देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चल रही जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शरजील ने भ्रामक और भयभीत करने वाले तथ्यों के साथ एक एंटी सीएए और एंटी एनआरसी पर्चे को तैयार किया और उसे उसे विभिन्न मस्जिदों में बंटवाया था। पुलिस ने वह पर्चा भी बरामद किया है। शरजील के वसंत कुंज स्थित किराए के फ्लैट की पहचान की गई और शरजील इमाम का एक लैपटॉप और एक डेस्कटॉप इस किराए के फ्लैट से बरामद किया गया है। वहीं शरजील का मोबाइल फोन जहानाबाद के काको स्थित घर से बरामद किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत