1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपनी अंग्रेजी को लेकर फिर चर्चा में शशि थरूर, चेतन भगत की तारीफ में लिखे ऐसे शब्द कि...

अपनी अंग्रेजी को लेकर फिर चर्चा में शशि थरूर, चेतन भगत की तारीफ में लिखे ऐसे शब्द कि...

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2020 08:34 am IST,  Updated : Sep 14, 2020 08:34 am IST

चेतन भगत ने अपने लेख में युवाओं से फोन बंद करके अर्थव्यवस्था के बारे में सवाल करने को कहा था। इस पर तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने लेख को ''शानदार'' करार दिया था।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी लेखनी में अंग्रेजी भाषा के 'भारी-भरकम' शब्दों को शुमार करने के लिए जाने जाते हैं। कई बार तो वो ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिसे बहुत से लोगों ने सुना ही नहीं होता या फिर वे उसके मायने नहीं जानते। इस बार भी थरूर ने कुछ ऐसा ही किया जब उन्होंने इसी अंदाज में लेखक चेतन भगत की प्रशंसा की।

थरूर ने दरअसल भगत के एक लेख की तारीफ ट्वीट पर की। चेतन भगत ने इस पर थरूर से अनुरोध किया कि वह उनकी ''बड़े शब्दों'' में प्रशंसा करें, जो आप ही कर सकते हैं। इस अनुरोध के कुछ ही समय बाद थरूर ने अपने ट्वीट में भगत की प्रशंसा करते हुए ''सीसेक्लेडेलियन'' और “लिम्पिड पर्स्पकैसटी” जैसे शब्दों का उपयोग किया। सीसेक्लेडेलियन शब्द का अर्थ शानदार होता है तो वहीं लिम्पिड पर्स्पकैसटी का तात्पर्य पारदर्शी तरीके से चीजों की तह तक पहुंचने की शक्ति होता है।

चेतन भगत ने अपने लेख में युवाओं से फोन बंद करके अर्थव्यवस्था के बारे में सवाल करने को कहा था। इस पर तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने लेख को ''शानदार'' करार दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत