1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साहित्य की दुनिया में शशि थरूर को मिला बड़ा सम्मान, ब्रिटिश काल पर लिखी किताब के लिए मिला ये अवॉर्ड

साहित्य की दुनिया में शशि थरूर को मिला बड़ा सम्मान, ब्रिटिश काल पर लिखी किताब के लिए मिला ये अवॉर्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 04:41 pm IST

अंग्रेजी में कथेतर गद्य ‘एन एरा ऑफ डार्कंनेस’ के लिए कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य थरूर को साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 2016 में इस किताब का विमोचन हुआ था।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor

नई दिल्ली: साहित्य अकादमी ने अंग्रेजी के लिए डॉ. शशि थरूर, हिन्दी के लिए नंदकिशोर आचार्य, उर्दू के लिए प्रो शाफे किदवई और पंजाबी भाषा के लिए किरपाल कज़ाक समेत 23 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की बुधवार को घोषणा की।

एक बयान में साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि अंग्रेजी में कथेतर गद्य ‘एन एरा ऑफ डार्कंनेस’ के लिए कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य थरूर को साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 2016 में इस किताब का विमोचन हुआ था।

उन्होंने बताया कि हिन्दी में नंदकिशोर आचार्य को उनकी कविता ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राव के मुताबिक, ‘सवनेह-सर सैयद : एक बाज़दीद (जीवनी) के लिए किदवई को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत