1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कन्हैया कुमार की रिहाई से शत्रुघ्न सिन्हा खुश

कन्हैया कुमार की रिहाई से शत्रुघ्न सिन्हा खुश

 Written By: IANS
 Published : Mar 05, 2016 01:23 pm IST,  Updated : Mar 05, 2016 01:23 pm IST

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह कन्हैया को जमानत दिए जाने से खुश हैं।

kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह कन्हैया को जमानत दिए जाने से खुश हैं। पटना साहिब के सांसद सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट किया, "कन्हैया को जमानत मिलने की खुशी है।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "आशा करते हैं कि जो समर्थन उन्हें मिला है, उसके सहारे वे विरोधियों को उचित जवाब दे पाएंगे।"

उल्लेखनीय है कि जेल से लौटने के बाद कन्हैया द्वारा JNU परिसर में गुरुवार रात दिया गया भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है। कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा छह माह के लिए अंतरिम जमानत मिलने के बाद गुरुवार को कन्हैया को रिहा किया गया।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न की भाजपा से नाराजगी कई बार सामने आ चुकी है। सिन्हा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान से ही पार्टी लाइन से अलग हट कर बयानबाजी करते रहे हैं। बिहार के कई भाजपा नेता पार्टी नेतृत्व से सिन्हा को पार्टी से निकालने की मांग भी कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत