नई दिल्ली: लालू यादव के जन्मदिन पर उनके घर बधाई देने गए भाजपा नेता ने अपने एक बयान से सियासी हलकों में सरगर्मी पैदा कर दी है। लालू को बधाई देने गए सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि देश को लालू प्रसाद यादव का नेतृत्व मिलता रहेगा।
सिन्हा के बयान के मायने-
पटना साहिब से सांसद शत्रुघन सिन्हा के इस बयान ने भाजपा के भीतर बगावत की सुगबुगाहट के संकेत दे दिए हैं। चंद महीनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में एक भाजपा नेता का लालू प्रसाद यादव की तारीफ करना बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या शत्रुघन सिन्हा भाजपा से नाराज हैं? अगर सिन्हा वाकई में भाजपा से निराश हैं तो यह वाकई में पार्टी के लिए आत्ममंथन का प्रश्न है...क्योंकि चुनाव की आहट से पहले ऐसे संकेत किसी भी लिहाज से ठीक नहीं कहे जा सकते हैं।