1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंद्राणी को ब्लैकमेल करती थी शीना बोरा, तंग आकर की हत्या

इंद्राणी को ब्लैकमेल करती थी शीना बोरा, तंग आकर की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2015 07:34 am IST,  Updated : Nov 21, 2015 07:36 am IST

मुंबई: सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक इंद्राणी मुखर्जी को उनकी बेटी शीना बोरा की ओर से लगातार होने वाली ब्लैकमेलिंग और राहुल मुखर्जी के साथ उसके संबंध अप्रैल 2012 में शीना की हत्या के

इंद्राणी को ब्लैकमेल...- India TV Hindi
इंद्राणी को ब्लैकमेल करती थी शीना बोरा,तंग आकर की हत्या

मुंबई: सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक इंद्राणी मुखर्जी को उनकी बेटी शीना बोरा की ओर से लगातार होने वाली ब्लैकमेलिंग और राहुल मुखर्जी के साथ उसके संबंध अप्रैल 2012 में शीना की हत्या के कारण थे।

नाम नहीं बताने की शर्त पर अधिकारी ने आज बताया कि शीना की हत्या में पीटर मुखर्जी ने बड़ी भूमिका निभायी थी। सीबीआई ने मुखर्जी को कल गिरफ्तार कर लिया। वह 23 नवंबर तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे।

उन्होंने बताया कि धन, शीना का पीटर के बेटे राहुल के साथ संबंध और बेटी की ओर से इंद्राणी को धमकी हत्या के तीन कारण थे।

सीबीआई के आरोपपत्र के अनुसार इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व पति संजीव खन्ना से हुई बेटी विधी खन्ना को आभास था कि कुछ गलत योजना पर बात चल रही है और उसने अपनी मां की बात सुनकर कि उसे रास्ते से हटाने के लिए किसी की जरूरत है, शीना बोरा को सावधान करने की कोशिश की थी।

सीबीआई ने कल शीना हत्या मामले में इंद्राणी, खन्ना और उसके पूर्व चालक श्यामवर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

पीटर मुखर्जी पर हत्या का आरोप

इंद्राणी मुखर्जी के पति एवं स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद उन पर हत्या का आरोप लगाया गया और एक स्थानीय अदालत ने सोमवार तक के लिए उन्हें सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में एक सनसनीखेज मोड़ लाते हुए सीबीआई ने कल पीटर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत से कहा कि वह अपनी पत्नी इंद्राणी के साथ साजिश में शामिल थे और अपनी सौतेली बेटी की हत्या में सक्रिय भूमिका निभाई थी। शीना इंद्राणी की पहली शादी से हुई बेटी थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी का प्रतिनिधित्व करते हुए अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल अनिल सिंह ने अदालत को यह भी बताया कि पीटर इस हत्या से पहले, इसके दौरान और इसके बाद इंद्राणी से लगातार बातचीत कर रहे थे। पीटर पर आपराधिक साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत