मुंबई: करीब एक हफ्ते की चुप्पी के बाद इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से ये खबर है कि अखबार के मुताबिक मामले की जांच में जुटे पुलिसवालों के नजदीकी सूत्रों की मानें तो शीना की हत्या से लगातार इनकार करने और उसके अमेरिका में रहने का दावा करने वाली इंद्राणी मुखर्जी ने पुलिस के सामने कबूल कर लिया है कि शीना अब इस दुनिया में नहीं रही और उसकी हत्या में उसका (इंद्राणी का) हाथ है। वहीं, एक अंग्रेजी अखबार ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है कि शीना की हत्या में जिस कार का इस्तेमाल किया गया, वो उसके वर्तमान पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने बुक की थी।
हालांकि, वह हत्या के मकसद के बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। वहीं, पूछताछ में इंद्राणी ने बेटे मिखाइल की हत्या की साजिश रचने के आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया।
सिद्धार्थ दास का दावा, शीना-मिखाइल मेरे ही बच्चे हैं:
पुलिस ने कोलकाता में शीना बोरा के पिता सिद्धार्थ दास को खोज निकाला। सिद्धार्थ ने बताया कि, 'इंद्राणी पैसों के लिए पागल थी। वो मेरे साथ लिवइन रिलेशनशिप में थी, लेकिन अचानक वो मुझे छोड़कर चली गई।'
उन्होंने बताया कि, 'शीना-मिखाइल मेरे ही बच्चे हैं। साल 2000 में 15 साल पहले शीना से मेरी बात हुई थी और मिखाइल जब 9 महिने का था तब से मैंने उसे नहीं देखा है। दोनों बच्चों का जन्म गुवाहाटी में ही हुआ था।'
सिद्धार्थ दास ने बताया कि, '1986 में मैं इंद्राणी से शिलांग में मिला था। वो बहुत महत्तवकांक्षी थी और उसकी हाई सोसाईटी लाइफस्टाइल था। इसलिए मैं उससे अलग हुआ। बाद में मैंने कई बार इंद्राणी से संपर्क करने की भी कोशिश की थी।'
सिद्धार्थ ने कहा कि 'टीवी पर खबर दिखाए जाने के बाद उन्हें इंद्राणी के बारे में पता चला।' उन्होंने कहा कि, 'मैं चाहता हूं के शीना का खून करने के लिए उइंद्राणी को मौत की सज़ा हो।'
अगली स्लाइड में पढ़ें शीना मर्डर केस से जुड़ी खबरें...