1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना बोरा मर्डर केस: फारेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार

शीना बोरा मर्डर केस: फारेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2015 01:10 pm IST,  Updated : Sep 06, 2015 01:15 pm IST

मुंबई: शीना बोरा की सनसनीखेज मर्डर के मामले में सभी तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत कल खत्म होने वाली है और उससे पहले जांचकर्ता इस की गुत्थियां सुलझाने के लिए सभी दिशा से काम कर

शीना बोरा मर्डर केस:...- India TV Hindi
शीना बोरा मर्डर केस: फारेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार

मुंबई: शीना बोरा की सनसनीखेज मर्डर के मामले में सभी तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत कल खत्म होने वाली है और उससे पहले जांचकर्ता इस की गुत्थियां सुलझाने के लिए सभी दिशा से काम कर रहे हैं।

जांचकर्ताओं ने कहा कि, वह यह निर्धारित करना चाहते हैं कि कथित षड्यंत्रकारियों ने शीना का शव फेंकने के लिए रायगढ़ जिले के एक खास स्थल को ही क्यों चुना।

एक स्थानीय अदालत ने स्टार टीवी के पूर्व सीईओ की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय की पुलिस हिरासत सात सितंबर तक बढा दी थी।

आरोपियों की हिरासत की अवधि में इजाफा के लिए अदालत से आग्रह करते हुए विशेष लोक अभियोजक वैभव बगाड़े ने कल कहा था, भले ही यह फिल्मी लगे, लेकिन हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि शव फेंकने के लिए इस खास जगह को क्यों चुना गया था।

पुलिस ने अदालत को बताया था कि इंद्राणी जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रही हैं और उससे बात उगलवाना कठिन है।

गुरूवार को पुलिस ने दावा किया था कि इंद्राणी ने शीना की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

इंद्राणी को कल दोपहर अदालत में पेश किया गया था। वह समूची सुनवाई के दौरान शांत रहीं। पुलिस ने भीड़ को अदालत कक्ष से दूर रखने के लिए बैरीकेड बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत