1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या शीना के पिता सिद्धार्थ का भी हो गया मर्डर'

क्या शीना के पिता सिद्धार्थ का भी हो गया मर्डर'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2015 08:52 am IST,  Updated : Sep 01, 2015 11:34 am IST

मुंबई: शीना मर्डर केस में हर पल हो रहे नए-नए खुलासों से केस की गुत्थी उलझती जा रही है। आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय से मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में

क्या शीना के पिता...- India TV Hindi
क्या शीना के पिता सिद्धार्थ का भी हो गया मर्डर?

मुंबई: शीना मर्डर केस में हर पल हो रहे नए-नए खुलासों से केस की गुत्थी उलझती जा रही है। आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय से मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में देर रात तक पूछताछ की गयी। रात करीब 2 बजे पुलिस संजीव खन्ना को भाभा अस्पताल में ले गयी जहां उसका मेडिकल चेकअप किया गया। चेकअप के बाद पुलिस संजीव खन्ना को बांद्रा पुलिस स्टेशन में ले गयी है। जबकि इंद्राणी मुखर्जी और ड्राइवर श्याम राय को खार थाने में ही रखा गया है और उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। मुंबई पुलिस आज इंद्राणी, संजीव खन्ना और श्याम राय को रायगढ़ ले जा सकती है।

इंद्राणी के पहले पति सिद्धार्थ दास पिछले 8 साल से लापता:

शीना मर्डर केस में एक और नया मामला जुड़ गया है। इंद्राणी के पहले पति और शीना के पिता सिद्धार्थ दास पिछले 8 साल से लापता बताया जा रहा है। पुलिस को शक़ है कि सिद्धार्थ दास की हत्या की जा चुकी है। सिद्धार्थ के छोटे भाई शांतनु दास के मुताबिक, 'वो करीब 8 साल पहले घर आया था उसके बाद अपनी मां या भाई से उसने कोई संपर्क नहीं किया।'

मुंबई पुलिस को शक है कि असम के करीमगंज का रहने वाला सिद्धार्थ दास किसी साज़िश का शिकार हो गया है और उसकी हत्या हो चुकी है। पुलिस ने करीब 3 महीने सिद्धार्थ दास को कई शहरों में तलाशने की कोशिश की लेकिन सिद्धार्थ का कहीं पता नहीं चला। मुंबई पुलिस को यकीन है कि सिद्धार्थ दास से शीना मर्डर केस के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

एक तरफ जहां पुलिस सिद्धार्थ की हत्या की आशंका जता रही है वहीं सिद्धार्थ के भाई शांतनु दास का दावा है कि सिद्धार्थ कोलकाता में हैं।

असल में, सिद्धार्थ दास की खोज मुंबई पुलिस ने तब करनी शुरू की जब मिखाइल की हत्या की साज़िश का खुलासा हुआ। पुलिस को लगा कि इन्द्राणी कहीं सिद्धार्थ दास, शीना और मिखाइल के नाम अपनी जिन्दगी से मिटाना तो नहीं चाहती थी।

अगली स्लाइड में पढ़ें: इंद्राणी ने शीना के नकली सिग्नेचर के लिए स्टाफ़ पर दबाव बनाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत