1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या शीना के पिता सिद्धार्थ का भी हो गया मर्डर'

क्या शीना के पिता सिद्धार्थ का भी हो गया मर्डर'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2015 08:52 am IST,  Updated : Sep 01, 2015 11:34 am IST

मुंबई: शीना मर्डर केस में हर पल हो रहे नए-नए खुलासों से केस की गुत्थी उलझती जा रही है। आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय से मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में

इंद्राणी ने शीना के नकली सिग्नेचर के लिए स्टाफ़ पर दबाव बनाया:

मुंबई पुलिस की तफ़्तीश में पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने शीना के नकली सिग्नेचर के लिए अपने एक स्टाफ़ पर दबाव बनाया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी और उसके स्टाफ के बीच 21 बार मेल पर बातचीत भी हुई थी। इंद्राणी ने स्टाफ को शीना के दस्तखत किए हुए पेपर दिखाये जिसके बाद स्टाफ ने प्रैक्टिस की और सिग्नेचर का एक मेल इंद्राणी को भी भेजा। जिससे इंद्राणी संतुष्ट नहीं हुई और मेल पर जवाब दिया कि अभी और प्रैक्टिस की ज़रूरत है।

पुलिस ने नकली सिग्नेचर करने वाले उस स्टाफ का बयान दर्ज कर लिया है और मेल की रिकवरी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इसी फर्जी सिग्नेचर के सहारे शीना का इस्तीफ़ा भेजा गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी मुखर्जी शीना की आवाज़ में मोबाइल पर बात भी करती थी। हालांकि इंद्राणी राहुल का फोन काट कर उसे मेसैज करती थी। इसके अलावा पुलिस ने दावा किया है कि शीना की हत्या में इस्तेमाल कार को ट्रेस कर लिया गया है लेकिन कार की बरामद किया जाना अभी बाकी है।

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिसके पास कार है उसने पुलिस से संपर्क किया है और कार सौंपने की बात कही है। इसके अलावा पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी मुखर्जी के पासपोर्ट की भी पड़ताल की जा रही है, अभी तक इंद्राणी के तीन पासपोर्ट का पता चला है।

अगली स्लाड में पढ़ें: इंद्राणी ने बेटे मिखाइल को 4 बार मारने की कोशिश की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत