1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना बोरा मर्डर के वक्त प्रेग्नेंट थी'

शीना बोरा मर्डर के वक्त प्रेग्नेंट थी'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 28, 2015 08:59 am IST,  Updated : Aug 28, 2015 09:00 am IST

नई दिल्ली: शीना बोरा हत्याकांड में हर पल सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं और यह हत्याकांड पूरी तरह रिश्तों की गुत्थियों में उलझती जा रही हैं। कुछ ऐसे राज खुल रहे हैं, जिन पर सहसा

शीना बोरा मर्डर के...- India TV Hindi
शीना बोरा मर्डर के वक्त प्रेग्नेंट थी?

नई दिल्ली: शीना बोरा हत्याकांड में हर पल सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं और यह हत्याकांड पूरी तरह रिश्तों की गुत्थियों में उलझती जा रही हैं। कुछ ऐसे राज खुल रहे हैं, जिन पर सहसा विश्‍वास ही नहीं हो पा रहा है।

इस केस से जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जिस वक्त शीना का मर्डर किया गया था, उस वक्त वह प्रेग्नेंट थी। यह बच्‍चा उसकी मां इंद्राणी से जुड़े किसी 'बहुत ही नजदीकी' शख्स का था।

बता दें कि शीना और पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी के बीच रिलेशनशिप की बात पहले ही सामने आ चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, शीना ने अपने गर्भवती होने की बात मां इंद्राणी को बताई थी और बच्‍चे को जन्‍म देने की बात कही थी। शीना के दोस्‍तों के मुताबिक, शीना ने खुद के प्रेग्‍नेंट होने का जिक्र उनके साथ किया था।

एक न्यूज चैनल के मुताबिक, शीना का मर्डर किए जाने से पहले उसे जहरीला इंजेक्शन भी दिया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि शीना का मर्डर ऑनर किलिंग का मामला नहीं है। ऐसा इंद्राणी मुखर्जी की संपत्ति की वजह से किया गया।

शीना इंद्राणी की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी, ताकि वह राहुल मुखर्जी के साथ आराम से रह सके। इस वजह से इंद्राणी ने जहरीला इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को यह भी पता चला है कि उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए दो कारों का इस्तेमाल किया गया।

इंद्राणी मुखर्जी 31 अगस्त तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में

इंद्राणी मुखर्जी 31 अगस्त तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में है। आज इंद्राणी के एक खुलासे से सभी सन्न रह गए। इंद्राणी मुखर्जी ने कबूल किया कि शीना बोरा उनकी बहन नहीं, बेटी थी।

कस्टडी में पूछताछ के दौरान इंद्राणी ने ये भी बताया कि मिखाइल बोरा जिसे पहले इंद्राणी के भाई के तौर पर जाना जाता था। वो दरअसल उनका बेटा है। शीना और मिखाइल दोनों भाई बहन थे।

बताया जा रहा है इंद्राणी की पहली शादी से शीना और मिखाइल हुए थे लेकिन ये बात खुद इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी से भी छिपाई थी। जिनसे पंद्रह साल पहले उन्होंने शादी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत