मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी की डिस्चार्ज समरी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वो कोकेन के साथ 4 अन्य तरीके के डर्ग के सेवन कारण बेहोश हुई थी। जे.जे हॉस्पिटल की डिस्चार्ज समरी रिपोर्ट के मुताबिक इंद्राणी के युरिन सैंपल में कोकेन मिला है। जेल में इंद्राणी तक कोकेन पहुंचाने की जांच होगी। कथित दवा के ओवर डोज के बाद इंद्रणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने शक जताया था कि इंद्राणी ने नींद की गोलियों का सेवन कर लिया था जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।
इंद्राणी की यूरिन रिपोर्ट में एम्फेटेमाइन ड्रग्स का भी जिक्र है जो कई देशों में बैन है। इसे कुछ देशों में क्रिटिकल मेडिकल ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता है।
इंद्राणी को बेटी शीना के मर्डर से जुड़ें मामलें में मुंबई में हिरासत में लिया गया था। साथ ही पुलिस ने इंद्राणी और उसके ड्राइवर श्याम राय को 7 सितंबर को गिरफ्तार किया था।