नई दिल्ली: शीना बोरा हत्याकांड में देर रात हुए घटनाक्रम के तहत पुलिस ने आज रात स्टार इंडिया के पूर्व CEO पीटर मुखर्जी के पुत्र राहुल से पूछताछ की। राहुल का कथित तौर पर शीना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि राहुल और शीना का एक साल से अधिक समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो मुखर्जी की पत्नी और मुख्य आरोपी इंद्राणी को पसंद नहीं था।
अधिकारियों ने बताया कि नगर पुलिस ने इंद्राणी का पासपोर्ट, उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
अगली स्लाइड में पढ़ें: शीना के भाई को पता है हत्या की वजह