1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना हत्याकांड: इंद्राणी ने ड्राइवर को स्काइप चलाना सिखाया

शीना हत्याकांड: इंद्राणी ने ड्राइवर को स्काइप चलाना सिखाया

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2015 08:42 pm IST,  Updated : Nov 25, 2015 08:42 pm IST

मुंबई: हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपने ड्राइवर व सह आरोपी श्यामवर राय को फोन टैपिंग से बचने के लिए वीडियो चैटिंग एप स्काइप चलाने का प्रशिक्षण दिया था। केंद्रीय

इंद्राणी ने ड्राइवर...- India TV Hindi
इंद्राणी ने ड्राइवर को स्काइप चलाना सिखाया

मुंबई: हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपने ड्राइवर व सह आरोपी श्यामवर राय को फोन टैपिंग से बचने के लिए वीडियो चैटिंग एप स्काइप चलाने का प्रशिक्षण दिया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने आरोप में इस बात का जिक्र किया है, जो बुधवार को सामने आया। यह प्रशिक्षण इंद्राणी की सेक्रेटरी काजल शर्मा ने दिया था, जो अब हत्याकांड में गवाह बन गई है।

सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक के.के.सिंह ने आरोप पत्र दाखिल करते हुए कहा कि इस्तेमाल व प्रशिक्षण के लिए इंद्राणी ने काजल को राय के नाम से एक स्काइप अकाउंट खोलने को कहा था। बाद में, इंद्राणी ने राय को विश्वास में ले लिया और अपनी बेटी शीना और बेटे मिखाइल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हालांकि मिखाइल बच गया। दोनों ने संभावित फोन टैपिंग से बचने के लिए आपस में बातचीत के लिए स्काइप का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने कहा कि आरोपी ने हत्या की योजना बनाने व उसे अंजाम देने के लिए आधुनिक उपायों जैसे ई-मेल, इंटरनेट व स्काइप का इस्तेमाल किया। शीना की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें उसकी मां इंद्राणी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना व राय शामिल हैं। इंद्राणी के वर्तमान पति पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत