1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा के समर्थन में उतरी शिवसेना

सुषमा के समर्थन में उतरी शिवसेना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2015 07:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 07:13 pm IST

नई दिल्ली: आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की मदद करने के मामले में विवादों में घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समर्थन में उतरते हुए शिवसेना ने आज विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह

सुषमा के समर्थन में...- India TV Hindi
सुषमा के समर्थन में उतरी शिवसेना

नई दिल्ली: आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की मदद करने के मामले में विवादों में घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समर्थन में उतरते हुए शिवसेना ने आज विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह नरेन्द्र मोदी सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र रच रहा है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने सुषमा से मुलाकात करके उनके प्रति एकजुटता जताने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विपक्ष बेवजह के मामले को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहा है। राउत ने कहा,  सुषमा के तहत विदेश मंत्रालय ने जैसा प्रदर्शन किया है उससे वह मोदी सरकार का मजबूत स्तंभ बन गया है। इसलिए सरकार को कमजोर तथा अस्थिर करने के इरादे से सुषमा को निशाना बनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस खेल को समझना चाहिए।

इन खबरों पर कि सुषमा भाजपा की अंदरूनी राजनीति का क्या शिकार बनी हैं, राउत ने कहा कि वह यह नहीं जानते कि पार्टी के भीतर क्या चल रहा है।

उन्होंने कहा,  जहां तक शिवसेना का सवाल है, सुषमा के प्रति हमारा पूर्ण सम्मान और आस्था है और यह बनी रहेगी। भाजपा नीत राजग गठबंधन में शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। बताया जाता है कि मातोश्री से सुषमा के अच्छे संबंध हैं। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र मोदी का नाम घोषित किए जाने से पहले शिवसेना ने इस पद के लिए सुषमा का पक्ष लिया था।

शिवसेना नेता ने कहा,  सुषमा द्वारा किए गए कार्यो के चलते कुछ लोगों को उनसे ईर्ष्या हो रही है। उन्हें और सरकार को हतोत्साहित करने के इरादे से ऐसे दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा प्रमुख अमित शाह और राजनाथ सिंह पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं और हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री का बहन सुषमा में पूर्ण विश्वास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत