1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवसेना विधायक ने पसंदीदा बर्थ की मांग पर 1 घंटे रोकी ट्रेन

शिवसेना विधायक ने पसंदीदा बर्थ की मांग पर 1 घंटे रोकी ट्रेन

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Apr 14, 2016 02:01 pm IST

शिवसेना के एक विधायक और उनके समर्थकों ने पसंद की बर्थ उन्हें दिए जाने की मांग करते हुए छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर एक एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 1 घंटे तक कथित रूप से रोके रखा।

shivsena mla holds train for not getting desired seat.- India TV Hindi
shivsena mla holds train for not getting desired seat.

मुंबई: शिवसेना के एक विधायक और उनके समर्थकों ने पसंद की बर्थ उन्हें दिए जाने की मांग करते हुए छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) पर एक एक्सप्रेस ट्रेन को करीब एक घंटे तक कथित रूप से रोके रखा जिसके कारण 2000 यात्रियों को असुविधा हुई और अन्य ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ।

यह मामला कल (बुधवार) रात का है जब नांदेड़ से विधायक हेमंत पाटिल ने देवगिरि एक्सप्रेस की चेन बार बार खींचकर उसे रात 10 बजे तक जाने नहीं दिया। वह एक सेकंड एसी कोच में साइड बर्थ दिए जाने पर नाराज थे।

रेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, नेताजी (पाटिल) और उनके समर्थकों ने करीब एक घंटे तक ट्रेन रोके रखी जो रेलवे कानून के तहत एक गंभीर अपराध है। ट्रेन जब भी आगे बढती, नेताजी और उनके समर्थक चेन खींच देते और सीएसटी से रात नौ बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली देवगिरि एक्सप्रेस अंतत: रात 10 बजे रवाना हुई।

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाउ बागड़े से विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ गठबंधन की सदस्य है।

विधायक अपनी पसंद की बर्थ दिए जाने की मांग पर अड़े रहे लेकिन अधिकारियों ने इस पर विचार करने से इनकार कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत