1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साध्वी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए दिल्ली पुलिस के SHO, फोटो वायरल

साध्वी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए दिल्ली पुलिस के SHO, फोटो वायरल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 11:40 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 01:37 pm IST

दिल्ली के जनकपुरी थाने के SHO इंद्रपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंद्रपाल की एक फोटो सामने आई है जिसमें वह पुलिस वर्दी में बैढ़कर साध्वी नमिता आचार्य से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

SHO attached to line over getting heal by a sadhvi- India TV Hindi
SHO attached to line over getting heal by a sadhvi

नई दिल्ली: दिल्ली के जनकपुरी थाने के SHO इंद्रपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंद्रपाल की एक फोटो सामने आई है जिसमें वह पुलिस वर्दी में बैढ़कर साध्वी नमिता आचार्य से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर अपनी सफाई देते हुए SHO ने कहा कि, वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे और किसी के कहने पर वह साध्वी से एनर्जी हीलिंग लेने गए थे। इंद्रपाल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि साल 2017 में भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। जिसमें दिल्ली के थाने का एक SHO राधे मां के सामने हाथ जोड़कर खड़ा था और उसकी कुर्सी पर राधे मां बैठी हुई थी। मामला जैसे-जासे लोगों की नजरों के सामने आया सभी पुलिस अफसर हरकत में आ गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत