1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बची ड्राइवर की जान

गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बची ड्राइवर की जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2015 02:16 pm IST,  Updated : Aug 30, 2015 02:32 pm IST

नई दिल्ली: बीते शनिवार रात गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हो गई। राहत की बात यह है कि

ट्रक ने मारी टक्कर...- India TV Hindi
ट्रक ने मारी टक्कर डिवाइडर से भिड़ चकनाचूर हुई कार

नई दिल्ली: बीते शनिवार रात गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हो गई। राहत की बात यह है कि इस दिल दहलादेने वाले हादसे में ड्राइवर बाल बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इस हाइवे पर बाईं तरफ मुड रही थी इतने में ही अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इस कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधा डिवाइडर से जा टकराई। कार की स्पीड धीमे थी लेकिन टक्कर मारने वाला ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। कार डिवाइडर में टकराकर चकनाचूर हो गई। कार की हालत देख दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। बहरहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत