1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गायक अभिजीत का परिवार और गुल पनाग के पति ब्रसेल्स में फंसे

गायक अभिजीत का परिवार और गुल पनाग के पति ब्रसेल्स में फंसे

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2016 11:06 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 11:08 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड के गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा ब्रसेल्स में फंस गए हैं लेकिन वे सुरक्षित होने को लेकर वे आश्वस्त हैं। ब्रसेल्स में आज सुबह बम धमाके हुए हैं।

abhijit- India TV Hindi
abhijit

मुंबई: बॉलीवुड के गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा ब्रसेल्स में फंस गए हैं लेकिन वे सुरक्षित होने को लेकर वे आश्वस्त हैं। ब्रसेल्स में आज सुबह बम धमाके हुए हैं। ब्रसेल्स में हवाईड्डे और एक मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह विस्फोट हुआ जिसमें 34  से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

अभिजीत का परिवार न्यूयॉर्क जाने वाले एक विमान में सवार था जिसे ब्रसेल्स में रोका गया था। अभिजीत ने बताया, ‘मेरी पत्नी और बेटा सुरक्षित हैं लेकिन ब्रसेल्स में फंस गए हैं।’ इसी बीच दिल्ली से मिली खबर के अनुसार अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी की नेता गुल पनाग के पति ऋषि अट्टारी भी ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर फंस गए हैं। ऋषि एक भारत आधारित निजी कैरियर सेवा के चालक दल के सदस्य हैं। वे आज ही दिल्ली से ब्रसेल्स पहुंचे हैं।

गुल पनाग ने ट्वीट करके अपने प्रशंसकों को अपने पति के सुरक्षित होने की सूचना दी। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली से उड़ान भरकर ब्रसेल्स जाने वाले विमान ने लैंडिंग कर ली है। यात्री और चालक दल के सदस्य अभी भी विमान में हैं। अभी के लिए हवाईअड्डा बंद है। जैसे ही उनके बारे में और सूचना प्राप्त होगी मैं आपके साथ साझा करूंगी। सभी लोग सुरक्षित हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत