1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीआरपीएफ की बटालियन के छह और कर्मी संक्रमित, अब तक 52 जवान पाए गए हैं पॉजिटिव

सीआरपीएफ की बटालियन के छह और कर्मी संक्रमित, अब तक 52 जवान पाए गए हैं पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 07:18 am IST,  Updated : May 01, 2020 07:18 am IST

घातक कोरोना वायरस अब सुरक्षाबलों के बीच भी आतंक बढ़ा रहा है। दिल्ली स्थित सीआरपीएफ की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई।

Coronavirus in CRPF- India TV Hindi
Coronavirus in CRPF Image Source : AP

नयी दिल्ली। घातक कोरोना वायरस अब सुरक्षाबलों के बीच भी आतंक बढ़ा रहा है। दिल्ली स्थित सीआरपीएफ की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यूनिट के कुल 52 सैनिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी मयूर विहार फेज-3 में स्थित अर्द्धसैनिक बल की 31वीं बटालियन के कर्मी हैं। बटालियन के 46 कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और एक सैनिक की मौत होने के कारण इसे पहले ही सील किया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 89 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से छह में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए सभी सैनिकों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी (55) की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत