1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े 60 बच्चे

बिहार में मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े 60 बच्चे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 29, 2015 05:23 pm IST,  Updated : Jun 29, 2015 05:55 pm IST

मधुबनी: बिहार में आज दोपहर मिड-डे मील खाने से प्राथमिक विद्यालय के करीब 60 छात्र बीमार पड़ गए। यह घटना मधुबनी जिला के भैरवस्थान थाना अंतर्गत सर्वसीमा&

बिहार में मिड-डे मील...- India TV Hindi
बिहार में मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े 60 बच्चे

मधुबनी: बिहार में आज दोपहर मिड-डे मील खाने से प्राथमिक विद्यालय के करीब 60 छात्र बीमार पड़ गए। यह घटना मधुबनी जिला के भैरवस्थान थाना अंतर्गत सर्वसीमा गांवस्थित भवनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए भैरवस्थान थाना प्रभारी एस.एन. दास ने बताया किभवनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में आज दोपहर मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों ने गले मेंजलन और पेट में दर्द होने की शिकायत की। उन्हें इलाज के लिए झंझारपुर प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से 30 का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दीगयी तथा बाकी अन्य का इलाज जारी है। 
उन्होंने बताया कि मध्याह्न भोजन को जब्त कर उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत