1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में कन्हैया पर फेंकी गई चप्पल, दो गिरफ्तार

हैदराबाद में कन्हैया पर फेंकी गई चप्पल, दो गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 24, 2016 03:03 pm IST,  Updated : Mar 24, 2016 03:03 pm IST

हैदराबाद: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर गुरुवार को एक बैठक के दौरान एक युवक ने चप्पल फेंकी। सुंदराय विज्ञान केंद्रम में संवेधानिक अधिकार विषय पर आयोजित सेमीनार के दौरान कन्हैया

Slippers thrown at Kanhaiya in Hyderabad, two arrested- India TV Hindi
Slippers thrown at Kanhaiya in Hyderabad, two arrested

हैदराबाद: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर गुरुवार को एक बैठक के दौरान एक युवक ने चप्पल फेंकी। सुंदराय विज्ञान केंद्रम में संवेधानिक अधिकार विषय पर आयोजित सेमीनार के दौरान कन्हैया जैसे ही अपने विचार रखने के लिए उठा, नारे लगाते एक युवक ने उस पर चप्पल फेंक दी।

चप्पल हालांकि कन्हैया को नहीं लगी। चप्पल फेंकने वाला युवा श्रोताओं के बीच बैठा था। उस युवक ने कहा कि आखिर अफजल गुरू जैसे आतंकवादी का समर्थन करने वाले कन्हैया को यहां मंच साझा क्यों करने दिया गया। ऑल इंडिया स्टुडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं और दर्शकों में शामिल कुछ लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, लेकिन कन्हैया ने उस युवक की पिटाई नहीं करने की अपील की।

पुलिस ने बीच-बचाव किया और उस युवक को हिरासत में ले लिया। उस युवक के साथ आए एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत