1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तबलीगी जमात की इमारत पर चल सकता है हथौड़ा, 2 फ्लोर छोड़ कर बाकी हिस्से को तोड़ सकती है MCD

तबलीगी जमात की इमारत पर चल सकता है हथौड़ा, 2 फ्लोर छोड़ कर बाकी हिस्से को तोड़ सकती है MCD

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Apr 05, 2020 01:22 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 01:22 pm IST

देश भर में कोरोना वायरस के प्रसार के केंद्र के रूप में उभरे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज़ के सदस्यों पर जहां कार्रवाई जारी है। वहीं अब मरकज़ की इमारत पर भी हथौड़े चलाने की तैयारी की जा रही है।

Tablighi Markaz - India TV Hindi
Tablighi Markaz  Image Source : AP

देश भर में कोरोना वायरस के प्रसार के केंद्र के रूप में उभरे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज़ के सदस्यों पर जहां कार्रवाई जारी है। वहीं अब मरकज़ की इमारत पर भी हथौड़े चलाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि साउथ एमसीडी तबलीगी जमात की इमारत के 2 फ्लोर छोड़ कर इमारत के बाकी हिस्से को तोड़ सकती है। SDMC ने इसकी तैयारी भी शुरू की तैयारी। बता दें कि पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम में 3000 से अधिक लोग पहुंचे थे। जिसमें से सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के डिप्टी चेयरमैन राजपाल सिंह ने बताया कि अब इसे ढहाने की कार्रवाई के लिए फाइल तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि मरकज़ की बिल्डिंग को 2 प्लाट जोड़कर बनाया गया है मरकज़ की बिल्डिंग के 2 फ्लोर का नक्शा ही पास है बाकी का हिस्सा अवैध है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 17 राज्यों में तब्लीगी जमात के मरकज में इज्तिमा से जुड़े लोगों में कोविड-19 संक्रमण के 1023 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और देश में कोरोना वायरस के करीब 30 प्रतिशत मामले ‘एक खास स्थान’ से जुड़े हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों के दुगुना होने की दर अन्य देशों की तुलना में कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत