1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम मंदिर भूमि पूजन के दिन अशोक सिंघल को किया याद

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम मंदिर भूमि पूजन के दिन अशोक सिंघल को किया याद

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 12:10 pm IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर विहिप के फायरब्रांड नेता और राम मंदिर आंदोलन के शिल्पकार दिवंगत अशोक सिंघल को याद किया।

Ashok Singhal- India TV Hindi
Ashok Singhal Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर विहिप के फायरब्रांड नेता और राम मंदिर आंदोलन के शिल्पकार दिवंगत अशोक सिंघल को याद किया। स्मृति ईरानी ने बुधवार को ट्वीट पर अशोक सिंघल की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें नमन किया है। स्मृति ईरानी के तस्वीर शेयर करने पर समर्थकों ने जयश्री राम का कमेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं।

15 सितंबर, 1926 को आगरा में जन्मे सिंघल राम मंदिर आंदोलन के शिल्पकार माने जाते हैं। वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के 20 वर्षों तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे। विहिप को पहचान दिलाने में अशोक सिंघल का बड़ा योगदान रहा। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अशोक सिंघल आरएसएस से जुड़कर पूर्णकालिक प्रचारक बने। फिर वह विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्वकर्ता बने।

वर्ष 1984 में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जिस धर्म संसद में राम जन्मभूमि आंदोलन की रणनीति बनी, उसके मुख्य संचालनकर्ता अशोक सिंघल ही थे। बताया जाता है कि उन्होंने ही राम मंदिर आंदोलन से कारसेवकों को जोड़ा। 1992 में विवादित ढांचा तोड़ने के दौरान कारसेवकों का नेतृत्व अशोक सिंघल ने ही किया था। अशोक सिंघल का 2015 में निधन हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत