1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एसएन श्रीवास्तव होंगे दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, अमूल्य पटनायक की लेंगे जगह

एसएन श्रीवास्तव होंगे दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, अमूल्य पटनायक की लेंगे जगह

 Edited By: Abhay Parashar
 Published : Feb 28, 2020 11:13 am IST,  Updated : Feb 28, 2020 11:36 am IST

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस के नए क​मिश्नर नियुक्त किए गए हैं। वे मौजूदा कमिश्नर अमूल्य पटनायक की जगह लेंगे।

SN Srivastava- India TV Hindi
SN Srivastava

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस के नए क​मिश्नर नियुक्त किए गए हैं। उन्हें दिल्ली के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे मौजूदा कमिश्नर अमूल्य पटनायक की जगह लेंगे। एसएन श्रीवास्तव को हाल ही में दिल्ली दंगों के बाद दिल्ली का स्पेशल कमिश्नर बनाए गए थे। अमूल्य पटनायक को पिछले महीने ही एक महीने का एक्सटेंशन मिला था। 

Order
Order 

बता दें कि अमूल्य पटनायक 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। एसएन श्रीवास्तव 1 मार्च से दिल्ली के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार लेंगे। ​दिल्ली के मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा था, लेकिन उन्हें एक महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत