1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस पानी के आगे बिच्छू का जहर भी पनाह मांग ले !

इस पानी के आगे बिच्छू का जहर भी पनाह मांग ले !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2015 03:00 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 03:00 pm IST

नई दिल्ली: सांप-बिच्छू के काटने के बाद अक्सर लोग पीड़ित को किसी डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं या फिर जहर उतारने के लिए किसी तंत्र-मंत्र वाले शख्स के पास, लेकिन शायद ही आपने सुना

इस पानी के आगे बिच्छू...- India TV Hindi
इस पानी के आगे बिच्छू का जहर भी पनाह मांग ले !

नई दिल्ली: सांप-बिच्छू के काटने के बाद अक्सर लोग पीड़ित को किसी डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं या फिर जहर उतारने के लिए किसी तंत्र-मंत्र वाले शख्स के पास, लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि सांप का जहर खत्म करने के लिए लोग किसी कुएं की तरफ दौड़ते हैं।

जी हां…. मुजफ्फरनगर में एक ऐसा कुआं है, जिसका पानी पीने से सांप के जहर का असर खत्म हो जाता है। ग्रामीणों की मानें तो दूरदराज से सर्पदंश का शिकार हुए लोग यहां आते हैं और पानी पीकर स्वस्थ हो जाते हैं।

यह कुआं मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाने के बुढ़ीना खुर्द गांव में मस्जिद के आगे बना है। यह ग्रामीणों की प्यास तो बुझाता ही है, साथ ही अगर किसी को सांप या बिच्छू ने काट लिया है तो उसकी जान भी बचाता है।

गांववालों का मानना है कि इस कुएं का पानी पीने से जहर का असर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

सर्पदंश का शिकार हुए एक ग्रामीण ने बताया कि सांप के काटने के बाद इसी कुएं का पानी पीकर वह ठीक हुआ था।

वहीं, गांव के ही रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि दूसरे गांवों से यहां सर्पदंश का शिकार लोग आते हैं और इस कुएं का पानी पीकर ठीक हो जाते हैं।

इतना ही नहीं, कई बार तो लोग इस कुएं का चमत्कारिक पानी बोतलों में भी पानी भरकर भी ले जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत