1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 14, 2015 09:01 am IST,  Updated : Apr 14, 2015 11:57 am IST

नोएडा: नोएडा में बदमाशों ने एक बार फिर दिनदिहाड़े मर्डर की वारदात को अंजाम देते हुए सोमवार की शाम कार सवार अपराधियों ने सेक्टर 73 में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सरेआम गोली मारकर

- India TV Hindi

नोएडा: नोएडा में बदमाशों ने एक बार फिर दिनदिहाड़े मर्डर की वारदात को अंजाम देते हुए सोमवार की शाम कार सवार अपराधियों ने सेक्टर 73 में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।

अंकित चौहान अपनी फॉर्चूनर गाड़ी से ऑफिस से घर के लिए निकला ही था कि सेक्टर 73 के पास होंडा अकॉर्ड गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद अंकित को बदमाशों ने बाहर निकाला और ताबड़तोड़ गोलियां दाग कर फरार हो गए। अंकित TCS  कंपनी में काम करता था।

कुछ लोगों ने अंकित को बचाने की कोशिश की और आनन फानन में उसे पहले शिवालिक अस्पताल ले गए लेकिन जब आधे घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा तो उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अंकित की शादी अभी तीन महीने पहले ही हुई थी।

पुलिस ने जब होंडा अकोर्ड गाडी का नंबर पता किया तो वो नंबर फर्जी निकला।

पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से अंकित पर गोलियां चलाई गई है वो आपसी रंजिश की ओर इशारा करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत