1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं: गिरिराज सिंह

कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं: गिरिराज सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 07:56 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे लोगों से मुकाबला करने की अब जरूरत है और सभी युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए जिससे देश विकास के मार्ग पर चलता रहे।

Union minister Giriraj Singh- India TV Hindi
Union minister Giriraj Singh (File Photo)

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे लोगों से मुकाबला करने की अब जरूरत है और सभी युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए जिससे देश विकास के मार्ग पर चलता रहे। मेरठ जिला सहकारी बैंक के भवन का लोकार्पण करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नेहरू अगर लम्बे समय तक होते तो यहां पर पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे उद्यम की स्थिति काफी खराब होती। 

बिहार के बेगूसराय से सांसद सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सनातन धर्म और संस्कृति को पहचानें। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू युवा नहीं जागे, उन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा। उन्होंने पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में भी सभी को बताया। उन्होंने कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। एक समय में हिंदुस्तान में मुस्लिमों की संख्या बहुत कम थी लेकिन आज वह बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर है। अब तो आप चार जानवर पालिए और इनके गोबर व गोमूत्र से वर्ष भर में करीब 20 लाख रुपये कमाइए। जानवर पालने में बड़ा रोजगार है। दूध की जरूरत बहुत है। 

उन्होंने कहा कि देश में भोजन सब चाहते हैं लेकिन खेती कोई नहीं करना चाहता। आज खेती मुनाफे का सौदा नहीं रह गयी है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इसी खेती को मुनाफे की ओर ले जाने को प्रयासरत है। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली चुनाव में भाजपा के पक्ष में आए बुरे नतीजों और अमित शाह के बयान संबंधी सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत