1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनीति में पीएम मोदी के विरोधियों ने भी दी उन्हें जन्मदिन की बधाई, जानिए सोनिया गांधी से लेकर ममता बनर्जी ने क्या कहा

राजनीति में पीएम मोदी के विरोधियों ने भी दी उन्हें जन्मदिन की बधाई, जानिए सोनिया गांधी से लेकर ममता बनर्जी ने क्या कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 01:57 pm IST

पीएम मोदी को न सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि राजनीति में उनके विरोधी भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Sonia Gandhi Mamata Banerjee Mayawati Arvind Kejriwal Ashok Gehlot Amrinder Singh Kamal Nath congrat- India TV Hindi
Sonia Gandhi Mamata Banerjee Mayawati Arvind Kejriwal Ashok Gehlot Amrinder Singh Kamal Nath congratulates PM Modi on Birthday

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए हैं और वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम मोदी को न सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि राजनीति में उनके विरोधी भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सोनिया गांधी ने दी शुभकामनाएं

राजनीति में प्रधानमंत्री मोदी की विरोधी और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उनके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु होने की कामना की। सोनिया ने अपने बधाई संदेश में कहा कि वह प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देती हैं और उनके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु होने की कामना करती हैं।

राहुल गांधी ने भी दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत की कामना की है।

एच डी देवेगौड़ा की बधाई

पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल एस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और समृद्धि दे।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को बोला हैप्पी बर्थडे

राजनिति में प्रधानमंत्री मोदी की धुर विरोधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है, उन्होंने अपने ट्वीट संदेश के जरिए प्रधामंत्री मोदी को सुभकामनाएं भेजी हैं।

केजरीवाल ने की लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को अपने ट्वीट संदेश में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और पीएम मोदी के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

मायावती ने की दीर्घायू होने की प्रार्थना

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीम और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और ट्वीट संदेश में दीर्घायू होने की प्रार्थना की है।

जगन मोहन रेड्डी ने दी शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की सुभकामनाएं भेजी हैं और देश सेवा में पीएम मोदी के लिए लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की है।

कमलनाथ ने की दीर्घायू होने की कामना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं तथा ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना की है।

अमरिंदर सिंह ने दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी जन्मदिन की शुभकामना में उनकी अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना की है।

अशोक गहलोत ने की संपन्न और सुखी जीवन की कामना

राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रदानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई में उनके संपन्न, सुखी और लंबे जीवन की कामना की है।

भूपेश बघेल ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदानमंत्री मोदी को ट्वीट के जरिए दी बधाई में उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत