1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी पहुंची गोवा, साइकल चलाते फोटो वायरल

सोनिया गांधी पहुंची गोवा, साइकल चलाते फोटो वायरल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 07:53 pm IST

सूत्रों का कहना है कि गत अगस्त महीने में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और चिकित्सक उनके सीने में सक्रमण के लगातार बने रहने से चिंतित हैं।

सोनिया गांधी चिकित्सकों की सलाह पर दिल्ली से दूर गोवा पहुंचीं- India TV Hindi
सोनिया गांधी चिकित्सकों की सलाह पर दिल्ली से दूर गोवा पहुंचीं Image Source : @RITEISHD

नयी दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात गंभीर होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीने में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर शुक्रवार को कुछ दिनों के लिए गोवा पहुंच गईं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय सोनिया गांधी के साथ उनके पुत्र और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी गोवा गए हैं। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोनिया जी को अस्थमा की दिक्कत है और उनके सीने में संक्रमण भी है। ऐसे में चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली से दूर रहने की सलाह दी थी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही वह वापस लौट आएंगी।’’ 

सूत्रों का कहना है कि गत अगस्त महीने में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और चिकित्सक उनके सीने में सक्रमण के लगातार बने रहने से चिंतित हैं। खासकर उनकी चिंता इस बात को लेकर थी कि दिल्ली में वायु प्रदषण की मौजूदा स्थिति उनकी सेहत के प्रतिकूल है। 

सोनिया गांधी ऐसे समय दिल्ली से बाहर गई हैं, जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर से ही आत्मचिंतन की मांग उठ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं, जहां से कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। फिर 12 सितंबर को वह अपनी नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए विदेश गईं थीं और उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी गए थे। इस कारण दोनों संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत