1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: महागठबंधन में विवाद सुलझाने की कोशिश तेज, सोनिया ने नीतीश से की बात

बिहार: महागठबंधन में विवाद सुलझाने की कोशिश तेज, सोनिया ने नीतीश से की बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2017 08:12 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 08:14 pm IST

बिहार में महागठबंधन को बचाने की कोशिश तेज हो गई है। आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से टेलीफोन पर बात की। इस बातचीत के बाद महागठबंधन के अस्तित्व पर उठ रहे सवालों पर फिलहाल 'पूर्णविराम' के संकेत मिले हैं।

Sonia Nitish- India TV Hindi
Sonia Nitish

पटना: बिहार में महागठबंधन को बचाने की कोशिश तेज हो गई है। आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से टेलीफोन पर बात की। इस बातचीत के बाद महागठबंधन के अस्तित्व पर उठ रहे सवालों पर फिलहाल 'पूर्णविराम' के संकेत मिले हैं। जेडीयू के प्रवक्ता ने सोनिया गांधी और नीतीश कुमार के बीच बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह महागठबंधन के लिए शुरभ संकेत है।उन्होंने कहा, "यह हमारी पूर्व से अपेक्षा रही है कि कांग्रेस इस मामले में हस्तक्षेप करे। महागठबंधन में शामिल सभी दलों को प्रयास करना चाहिए, ताकि गठबंधन बना रहे।" ये भी पढ़ेंभारत और चीन में बढ़ी तल्खियां, जानिए किसके पास है कितनी ताकत

इधर, जद (यू) के एक नेता की मानें तो नीतीश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच अच्छी चर्चा हुई और इस बातचीत में जद (यू) ने स्पष्ट रूप से राज्य में महागठबंधन को हर हाल में कायम रखने की बात कही। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और जद (यू) हैं, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं। जद (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 22-23 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित है। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष नीतीश भी बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। माना जा रहा है कि उस समय वे कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने सात जुलाई को पटना सहित देशभर के 12 स्थानों पर छापेमारी की थी। 

भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने तेजस्वी से इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने लगी। इसके बाद जद (यू) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेदाग छवि को लेकर तेजस्वी पर इस्तीफे के लिए दबाव बना रही है। हालांकि राजद ने कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुकी है कि तेजस्वी के इस्तीफे का प्रश्न ही नहीं उठता है। इसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। 

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है सैयद सलाहुद्दीन, जिसने कश्मीर घाटी को भारतीय बलों की कब्रगाह बनाने की खायी थी कसम

अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत