नई दिल्ली: हाल ही में चर्चा का केंद्र बनी राधे मां के बचाव में हर कोई सामने आता दिख रहा है। इसी बीच संगीत जगत की एक बड़ी हस्ती सोनू निगम ने राधे मां की तुलना काली मां से कर हंगामा खड़ा कर दिया है। सोनू निगम ने रविवार को राधे मां के समर्थन में ट्वीट कर काली मां के कपड़ों पर कटाक्ष करते हुए नागा साधुओं पर भी गहरा तंज कसा है।
सोनू निगम ने रविवार के दिन एक के बाद एक ट्वीट कर राधे मां का खुलकर बचाव किया।
