1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने से 5 की मौत

पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने से 5 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2015 07:03 am IST,  Updated : Jul 19, 2015 07:20 am IST

नयी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में आज रात 4 मंजिला एक इमारत के ढह जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पश्चिम दिल्ली में...- India TV Hindi
पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने से 5 की मौत, 10 जख्मी

नयी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में आज रात 4 मंजिला एक इमारत के ढह जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने कहा कि भवन के मलबे में करीब 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका है।

पश्चिम दिल्ली रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेन्द्र पाठक ने पीटीआई को बताया, दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिनकी मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उन्हें नजदीक के अस्पतालों में ले जाया गया है।

पुलिस ने पुष्टि की कि मृतकों में दो महिलाएं और 1 पुरुष है। इनका शव भवन की छत के नीचे एक और महिला का शव मिला है। बचावकर्मी उसका शव बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

मस्जिद ख्याला इलाके के सी ब्लॉक में भवन ढहने के स्थान पर दमकल की आठ गाडि़यां, NDRF के दल, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी राहत अभियान चला रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत