1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने से 5 की मौत

पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने से 5 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2015 07:03 am IST,  Updated : Jul 19, 2015 07:20 am IST

नयी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में आज रात 4 मंजिला एक इमारत के ढह जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

NDRF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गाजियाबाद से NDRF की दो टीम घटनास्थल पर पहुंची है और हर टीम में करीब 30 व्यक्ति हैं।
दिल्ली अग्निशमन विभाग के प्रमुख ए. के. शर्मा ने कहा कि मलबे के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इमारत जिस जगह पर ढही है वहां की सड़कें काफी संकरी हैं जिससे जिससे बचावकर्मियों को वहां तक उपकरण ले जाने में परेशानी हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत