1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत- म्यांमार बॉर्डर पर सेना का बड़ा ऑपरेशन, NSCN का एक उग्रवादी ढेर, एक जवान जख्मी

भारत- म्यांमार बॉर्डर पर सेना का बड़ा ऑपरेशन, NSCN का एक उग्रवादी ढेर, एक जवान जख्मी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Sep 04, 2017 04:26 pm IST

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर सेना इस समय एक बड़ा ऑपरेशन चला रही है। पूर्वोत्तर में फैले आतंकवाद के खिलाफ सेना की स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशन में शामिल हैं। सेना ने अब तक नागा आतंकी संगठन (Nationalist Socialist Council of Nagaland) के एक आतंकी को मार गिराया है।

indian army- India TV Hindi
indian army

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर सेना इस समय एक बड़ा ऑपरेशन चला रही है। पूर्वोत्तर में फैले आतंकवाद के खिलाफ सेना की स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशन में शामिल हैं। सेना ने अब तक नागा आतंकी संगठन (Nationalist Socialist Council of Nagaland) के एक आतंकी को मार गिराया है। ऑपरेशन में एक कमांडो के घायल होने की भी खबर है।

बताया जा रहा है स्पेशल फोर्सेज ने सुबह करीब साढ़े सात बजे से ऑपरेशन की शुरूआत की। सेना आतंकियों के ठिकाने के नजदीक पहुंच चुकी है। सेना ने AK 56 और रेडियो सेट के अलावा हेंड ग्रेनेड भी मौके से बरामद किया है। अरूणाचल-म्यांमार बॉर्डर पर चल रहे सेना के इस बड़े ऑपरेशन को स्पेशल फोर्सेज के कमांडो अंजाम दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत