1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: सिर्फ पंजीकृत लोगों को स्पेशल ट्रेन में मिलेगी जगह, रेलवे ने दी जानकारी

Lockdown: सिर्फ पंजीकृत लोगों को स्पेशल ट्रेन में मिलेगी जगह, रेलवे ने दी जानकारी

 Written By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : May 01, 2020 08:21 pm IST,  Updated : May 01, 2020 08:39 pm IST

भारतीय रेलवे की तरफ से कहा गया है कि किसी भी यात्री या यात्रियों के समूह को रेलवे की तरफ से टिकट नहीं दिया जाएगा। रेलगाड़ी में सिर्फ उन्हीं लोगों को बैठने की अनुमति होगी जिनके साथ राज्य सरकार के अधिकारी आएंगे।

Railway special Trains for labours- India TV Hindi
Train Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. देशभर में अलग-अलग जगहों पर फंसे श्रमिकों को अपने-अपने घरों तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेल ने जो रेलगाड़ियां शुरू की हैं, वह गाड़ियां सभी यात्रियों के लिए नहीं हैं। भारतीय रेल की तरफ से सफाई दी गई है कि कोई भी गैर पंजीकृत यात्री अपना सामान  उठाकर रेलवे स्टेशन न पहुंचे  क्योंकि रेलवे ने जो गाड़ियां शुरू की हैं वे सभी स्पेशल गाड़ियां हैं और सिर्फ उन्हीं लोगों को गाड़ियों मे बैठने दिया जाएगा जो राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत होंगे। 

भारतीय रेलवे की तरफ से कहा गया है कि किसी भी यात्री या यात्रियों के समूह को रेलवे की तरफ से टिकट नहीं दिया जाएगा। रेलगाड़ी में सिर्फ उन्हीं लोगों को बैठने की अनुमति होगी जिनके साथ राज्य सरकार के अधिकारी आएंगे। यह राज्य सरकार को तय करना है कि गाड़ी में किसे बैठाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत