1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Sputnik Vaccine News: कोविड-19 के रूसी टीके स्पूतनिक V की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची

Sputnik Vaccine News: कोविड-19 के रूसी टीके स्पूतनिक V की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2021 03:36 pm IST,  Updated : May 16, 2021 03:36 pm IST

कोविड-19 के रूसी टीके स्पूतनिक वी की दूसरी खेप रविवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची।

कोविड-19 के रूसी टीके स्पूतनिक V की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची- India TV Hindi
कोविड-19 के रूसी टीके स्पूतनिक V की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची Image Source : PTI/TWITTER@NKUDASHEV

हैदराबाद। कोविड-19 के रूसी टीके स्पूतनिक वी (Sputnik V) की दूसरी खेप रविवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची। ‘स्पूतनिक वी’ के आधिकारिक ट्विटर पेज पर विमान में रखी गई खुराकों की तस्वीरें पोस्ट की गईं और ट्वीट किया गया, ‘‘स्पूतनिक वी टीके की दूसरी खेप भारत के हैदराबाद में पहुंची।’’

भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय टीकाकरण मुहिम में रूसी टीके को हाल में शामिल किए जाने के मद्देनजर दूसरी खेप समय से पहुंचाई गई। स्पूतनिक वी कितना प्रभावशाली टीका है, यह दुनिया में सभी को अच्छी तरह पता है।’’

उल्लेखनीय है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने स्पूतनिक-वी को 14 मई को भारतीय बाजार में पेश किया था। कंपनी ने कहा था कि इस आयातित दवा की एक खुराक का खुदरा मूल्य 948 रुपये है। इस पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी के साथ टीके का मूल्य 995.40 रुपये प्रति खुराक बैठता है। भारत को रूस से स्पूतनिक वी टीके की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप एक मई को मिली थी।

सिंगल डोज 80 परसेंट तक है प्रभावी

वहीं दूसरी तरफ, रूस की स्पूतनिक लाइट भारत की पहली सिंगल डोज वैक्सीन हो सकती है। रूस की तरफ से इस सिंगल-डोज वैक्सीन को भारत में पेश करने की योजना है। डॉक्‍टर रेड्डी इस बारे में जून माह के बाद सरकार और नियामक से बातचीत करेगी। रूस का दावा है कि स्पूतनिक V का लाइट वर्जन सिंगल डोज में ही कोरोना वायरस का काम तमाम कर देगा। रूस के अनुसार स्पूतनिक वी का लाइट वर्जन सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन है जो कि 80 परसेंट तक प्रभावी है। कंपनी का दावा है कि उसका लाइट वर्जन वैक्सन दो डोज वाले टीकों की तुलना में सिंगल डोज में ही अधिक कारगर है। स्पूतनिक के इस लाइट वर्जन वैक्सीन को रूसी सरकार की मंजूरी भी मिल गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत