1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर और मुंबई को है ISIS में खास दिलचस्पी

श्रीनगर और मुंबई को है ISIS में खास दिलचस्पी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2015 11:31 am IST,  Updated : Sep 01, 2015 11:38 am IST

नई दिल्ली: ईरान और इराक की सरजमीं पर तेजी से अपने पांव पसार रहा आईएसआईएस अब अब पूरी दुनिया को अपने आतंक से खौफजदा कर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीनगर और मुंबई

ISIS में दिलचस्पी ले रहे...- India TV Hindi
ISIS में दिलचस्पी ले रहे हैं मुंबई और श्रीनगर

नई दिल्ली: ईरान और इराक की सरजमीं पर तेजी से अपने पांव पसार रहा आईएसआईएस अब अब पूरी दुनिया को अपने आतंक से खौफजदा कर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीनगर और मुंबई के लोग इंटरनेट सर्फिंग के जरिए आईएसआईएस जैसे संगठन के बारे में तमाम जानकारियां जुटा रहे है। सीधे सीधे शब्दों में कहें तो ये लोग इस संगठन में खास दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। हाल ही में किए गए एक सर्वे में ये चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

इस सर्वे के जरिए यह बात सामने आई है कि लोग इंटरनेट सर्फिंग के माध्यम से आईएसआईएस के बारे में जानने को ज्यादा उत्सुक दिखते हैं..और वो इस संगठन से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश करते रहते हैं। एक खूंखार आतंकी संगठन के बारे में लोगों की ऐसी दिलचस्पी काफी चौंकाती है। हैरानी की बात यह है कि न सिर्फ देश के बड़े शहर बल्कि छोटे और कस्बाई क्षेत्रो में गुजर बसर करने वाले लोग भी इस खूंखार संगठन से जुड़े तथ्यों और जानकारियों को सर्च करते हुए पाए जाते हैं। इस सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इंटरनेट ट्रैफिक के मुताबिक श्रीनगर, बेंगलुरु, हैदराबाद और गुवाहटी जैसे शहरों के साथ साथ चिंचवाड़ और उन्नाव जैसे छोटे क्षेत्रों के लोग भी इस संगठन में अच्छी खासी दिलचस्पी रखते हैं। इतना ही नहीं इंटरनेट पर आईएसआईएस को सर्च करने वालों में मुंबई टॉप-5 शहरों में शुमार है।

लिस्ट मे कौन कौन शामिल-

श्रीनगर

गुवाहाटी

चिंचवाड़

हावड़ा

मुंबई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत